पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृहमंत्री के हाथों में पड़ी बेड़ियां

गृहमंत्री के हाथों में पड़ी बेड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रललाइब्रेरी ग्राउंड पर रविवार को जादूगर आनंद का मैजिक शो चल रहा था कि अचानक हाथों में हथकड़ी पहने एक युवक के साथ मंच पर गृहमंत्री बाबूलाल गौर को देख दर्शक दंग रह गए। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह थी कि बाबूलाल गाैर के हाथों में भी बेड़ियां पड़ी थीं।

पुलिसभी रह गई हैरान

यहसब देखकर पहली कतार में बैठे पुलिसकर्मी भी चकित रह गए। दरअसल, यह सब जादूगर आनंद के मैजिक शो का हिस्सा था। इसके 50वें शो के मौके पर गृहमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उनका यह कमाल देख गृहमंत्री ने जादूगर आनंद की कला की तारीफ की। गोल्डन जुबली शो देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक यहां पहुंचे थे। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने भी दोपहर 12:30 बजे का शो फैमिली के साथ देखा। इनके अलावा भी शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने मैजिक शो देखा।

जादूगर आनंद के शो में एक युवक के साथ हथकड़ी पहने गृहमंत्री बाबूलाल गौर..!

it\\\'s all magic