आंख-मिचौली... हंसी-ठिठाेली...
ठंडकी पहली बारिश (मावठे) के बाद राहगीरी डे में हिस्सा लेने के लिए रविवार को काफी संख्या में राहगीर शाहपुरा और बोट क्लब पहुंचे। हल्की-तेज ठंड के बीच सभी एजग्रुप के राहगीरों ने अपने-अपने अंदाज में राहगीरी की। खासकर बच्चे आंख मिचौली, बैडमिंटन खेलते नजर आए और टग ऑफ वॉर एक्टिविटी में भी शामिल हुए। दोनों क्षेत्रों में राहगीरों ने पुराने खेलों का आनंद भी लिया। धूप और कोहरे की इस आंख मिचौली के बीच लोगों ने मॉर्निंग वॉक के बीच डांस में पार्टिसिपेट किया और फैमिली मेंबर्स के साथ \\\"फिटनेस विद फन\\\' को एंजॉय किया। राहगीरी डे में पहली बार स्लाे साइकिल रेस भी हुई। इसमें स्लो साइकिलिंग के दौरान पार्टिसिपेंट्स ने कुछ स्टंट्स भी दिखाए। इस तरह मौसम की लुका-छिपी के बीच हर एक्टिविटी में हिस्सा लेकर एंजॉय करते हुए राहगीरों ने इस संडे को स्पेशल बना लिया।
छोटे-छोटे बच्चों की ऊंची-ऊंची जंप
प्लेइंग अलोन
श्रीकृष्ण की भक्ति
साइिकल स्टंट्स
(राहगीरी डे की और तस्वीरें देखें www.bhaskar.com/mp/bhopal पर)
फोटोज़
अनिल दीक्षित/शान बहादुर
शाहपुरा लेक पर आयोजित जुंबा और डांस एक्टिविटी में राहगीरों ने जमकर एंजॉय किया।
fitness and fun
राहगीरी का
स्पेशलसंडे
पुराने खेलों में भी आजमाए हाथ
राहगीरी डे में सभी को एक बार फिर से पुराने खेलों से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत गर्ल्स के एक ग्रुप ने आंख में पट्टी बांधकर आंख मिचौली खेली। साथ ही गोल-गोल रानी कितना-कितना पानी, पिट्ठू जैसे गेम्स भी यहां खेले गए। यहां राहगीर फैमिली के साथ बैडमिंटन खेलने के अलावा जुंबा और एनर्जेटिक डांस में भी भाग ले रहे हैं। वहीं, डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के जरिए तंबाकू छोड़ने की अपील की। साथ ही इस्कॉन मंदिर समूह की ओर से श्रीकृष्ण के भक्ति पद भी सुनाई पड़े।