सवा करोड़ से होगा सिद्धपीठ का विकास
सिद्धपीठमां जालपा मंदिर पर विकास कार्य करने के लिए सवा करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पर्यटन विकास निगम ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।
इसी के चलते सड़क को चौड़ा करने के साथ ही पहाड़ी के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। सिद्धपीठ मां जालपा के दर्शन के सबसे पहले तो सीढ़ी का रास्ता बनाया गया था। इसके बाद सालों पहले पहाड़ी पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बनाया गया था लेकिन यह मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते संकरा होने लगा था। अब सड़क को चौड़ा करने के साथ ही दोनों तरफ दीवार भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही फुटपाथ बनाकर पौधरोपण किया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि से पहले हो जाएगा आधा काम
पहाड़ीपर सुविधा के साथ सौंदर्यीकरण का काम करीब छह माह पहले ही पूरा हो जाना था लेकिन विकास कार्य करने के लिए वन विभाग की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते विभाग ने भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया था। वन विभाग से एनओसी जारी होते ही पर्यटन विभाग ने निर्माण कार्य को गति देना शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक नवरात्रि तक सड़क और पार्किंग का काम पूरा हो जाएगा।
पहाड़ी के ऊपर और नीचे दोनों जगह पार्किंग
मंदिरमें आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी पार्किंग की आती है। इसी के चलते पर्यटन विकास निगम यहां दो जगह पार्किंग की व्यवस्था कर रहा है। एक पार्किंग पहाड़ी पर तैयार की जा रही है। वहीं दूसरी पार्किंग पहाड़ी के नीचे हाईवे किनारे तैयार की जाएगी। इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।
^सिद्धपीठ पर पर्यटन विकास निगम ने सवा करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चैत्र नवरात्रि तक आधा काम हो जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा एजेंसी को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। -ओमविजयवर्गीय, ट्रस्टी सिद्धपीठ मां जालपा मंदिर राजगढ़
^पहाड़ीपर सौंदर्यीकरण और पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसे जल्दी ही पूरा करने की योजना है। ताकि नवरात्रि से पहले लोगों को इस निर्माण का लाभ मिल सकें। -लाखनसिंह पंवार, सब-इंजीनियर मप्र पर्यटन विकास निगम भोपाल