पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनालय के गुंबद में कांच की खूबसूरत नक्काशी

जिनालय के गुंबद में कांच की खूबसूरत नक्काशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रोच्चार के बीच किया गया कलशारोहण

स्वर्ण कलश चमके

भोपाल| 1100क्वार्टर्स स्थित राजस्थान के लाल पत्थरों से आकार लेने वाले नवनिर्मित वर्धमान जिनालय के शिखर पर गुरुवार की सुबह मंत्रोच्चार के बीच स्वर्ण कलश चढ़ाया गया। प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि करीब दो करोड़ की लागत से बने जिनालय के प्रमुख शिखर पर सवा पांच फीट ऊंचा और 50 किलो वजनी स्वर्ण कलश का आरोहण किया गया है। वहीं, मंदिर के गुंबद के नीचे कांच के रंग-बिरंगे टुकड़ों से बनी डिजाइन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

1100 क्वार्टर्स स्थित वर्धमान जिनालय के गुंबद के नीचे का हिस्सा रंगीन कांच के टुकड़ों से डिजाइन किया गया है। फोटो| भास्कर