- Hindi News
- पासपोर्ट के लिए अब एक दिन बाद ही अपॉइंटमेंट
पासपोर्ट के लिए अब एक दिन बाद ही अपॉइंटमेंट
भोपाल | सामान्यपासपोर्ट के अपॉइंटमेंट के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदक को एक दिन बाद का ही अपॉइंटमेंट मिल रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि अपॉइंटमेंट की प्रतीक्षा सूची खत्म हो गई है। आवेदकों को दूसरे दिन का अपॉइंटमेंट मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश में 1 लाख 41 हजार पासपोर्ट बनाए हैं। वर्ष 2015 में डेढ़ लाख पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा है।