पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसीए में एडमिशन के लिए परीक्षा 31 मई को

एमसीए में एडमिशन के लिए परीक्षा 31 मई को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनिटसहित देश के 11 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में चल रहे मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा (निमसेट-2015) आगामी 31 मई को होगी। इसके लिए आॅनलाइन फाॅर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदक को 16 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच www.nimcet2015.nita.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कराकर यूजर नेम और पासवर्ड जनरेट करना होगा। यह पासवर्ड आवेदक को उसके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में डाटा भरकर सबमिट का बटन दबाते ही एक यूनिक एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा। इसी नंबर के आधार पर आवेदक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क कर सकेगा। आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंट आउट फीस की ई-रिसीप्ट सहित सभी जरूरी डाॅक्यूमेंट स्पीड या रजिस्टर्ड पोस्ट से एनआईटी अगरतला को 20 अप्रैल तक भेजने होंगे। आवेदक को 8 मई से 30 मई के बीच प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।