- Hindi News
- सुविधा पेंशनर्सअब पेंशन मामलों की जानकारी वेबसाइट पर देख सकेंगे
सुविधा- पेंशनर्सअब पेंशन मामलों की जानकारी वेबसाइट पर देख सकेंगे
भोपाल | भोपालसंभाग के पेंशनर्स अब पेंशन संबंधी मामलों की जानकारी संभागीय पेंशन कार्यालय की वेबसाइट www.mptreasury.org पर देख सकेंगे। फरवरी की पेंशन संबंधी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट हो गई हैं। जिन पेंशनरों को ऑनलाइन जानकारी देखनी है, उन्हें पीएनआर नंबर दिया जा रहा है। संभागीय पेंशन अधिकारी स्वाति त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर मार्गदर्शिका लगाई गई है। कार्यालय प्रमुखों को पीएनआर नंबर देने के निर्देश दिए गए हैं।