- Hindi News
- रात का पारा एक डिग्री बढ़ा, और उछाल के आसार
रात का पारा एक डिग्री बढ़ा, और उछाल के आसार
भोपाल | राजधानीमें पिछले चार-पांच दिन से छाए बादल शुक्रवार से पूरी तरह छंट सकते हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को रात का तापमान बुधवार के मुकाबले एक डिग्री ज्यादा रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह 12.7 डिग्री रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जो कि बुधवार को 27.2 डिग्री रहा था। मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर सकता है। अगले एक-दो दिन में दिन के तापमान में उछाल आने की संभावना है।