पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्ते जोड़ने के लिए ले रहे जासूसों की मदद

रिश्ते जोड़ने के लिए ले रहे जासूसों की मदद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभीतक शादी के रिश्ते जोड़ने से पहले रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से लड़का-लड़की और उनके परिवारों के बारे में जानकारी लेने (प्री मेट्रिमोनियल इन्वेस्टिगेशन) का चलन रहा है। लेकिन राजधानी में अब नया ट्रेंड शुरू हुआ है। कई परिवार बच्चों की शादीशुदा जिंदगी को सिक्योर करने के लिए जासूसी करने वाली एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे परिवारों में राजनेता, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अफसर जैसे हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं।

एक डिटेक्टिव एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि केवल भोपाल में ही वे 106 क्लाइंट के लिए प्री मेट्रिमोनियल इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। उनकी एजेंसी एक साल में तकरीबन 400 इन्वेस्टिगेशन करती है।

ये एजेंसियां एक क्लाइंट से 10 से 30 हजार रुपए तक फीस लेती हैं। लड़का-लड़की के विदेश में सैटल होने पर फीस बढ़ जाती है। तकरीबन एक महीने में क्लाइंट को संबंधित परिवार की सारी जानकारी उपलब्ध करा दी जाती है। वेट्रन इन्वेस्टिगेशन सर्विस के सीनियर एसोसिएट राहुल राय ने बताया कि भोपाल सहित देशभर में उनकी 76 ब्रांच हैं। वहीं डॉल्फिन डिटेक्टिव एजेंसी के डायरेक्टर बालाजी बिरदार के मुताबिक सभी एजेंसियां क्लाइंट द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराती हैं। जानकारी से संतुष्ट हुए तो वे बात आगे बढ़ाते हैं, नहीं तो रिश्ते की बात ही नहीं करते हैं।

न्यू ट्रेंड