- Hindi News
- डीबीटीएल स्कीम आजसे शहर के कई इलाकों में फिर डोर टू डोर कैंपेनिंग
डीबीटीएल स्कीम- आजसे शहर के कई इलाकों में फिर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग
भोपाल | रसोईगैस पर सब्सिडी चाहने वाले उपभोक्ताअों के एलपीजी नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए शहर के रसोई गैस वितरकों के कर्मचारी शुक्रवार से डोर-टू-डोर कैंपेनिंग करेंगे। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की मप्र इकाई के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने बताया कि पहले भी नंबर लिंक करने के लिए कर्मचारी घर-घर गए थे। इस मुहिम में तेल कंपनियों के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उपभोक्ता खुद भी एजेंसी पर आकर नंबर लिंक करा सकते हैं।