पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 5:30 से 7 बजे के बीच सिर्फ महिलाएं करेंगी राहगीरी

सुबह 5:30 से 7 बजे के बीच सिर्फ महिलाएं करेंगी राहगीरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| बड़ेतालाब के किनारे बोट क्लब रोड और शाहपुरा तालाब के किनारे हर रविवार को होने वाले राहगीरी डे में अब महिलाओं के लिए अलग वक्त होगा। सुबह 5:30 से सात बजे के बीच यहां सिर्फ महिलाओं को ही राहगीरी में प्रवेश दिया जाएगा।

इस दौरान महिला के परिवार के सदस्यों को प्रवेश दिए जाने का निर्णय मौके पर ही किया जाएगा। इसके बाद सुबह सात बजे से 10 बजे तक के वक्त में सभी लोग राहगीरी में शामिल हो सकेंगे। राहगीरी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कुछ घटनाएं सामने आने के बाद नगर निगम ने यह कदम उठाया है।

विशेषदस्ता रहेगा तैनात

निगमअब राहगीरी में अपना विशेष दस्ता भी तैनात करेगा, जाे कि गड़बड़ी करने वाले लोगों पर नजर रखेगा। वहीं, कलियासोत डेम के किनारे चल रहे भोज एडवेंचर में भी इस रविवार को राहगीरी डे का आयोजन किया जाएगा।