- Hindi News
- जनशताब्दी और रेवांचल में आज अतिरिक्त कोच
जनशताब्दी और रेवांचल में आज अतिरिक्त कोच
भोपाल| रेलवेप्रशासन ने लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते शुक्रवार को दो ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार श्रेणी का एक कोच लगेगा। साथ ही हबीबगंज-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।