- Hindi News
- भोपाल| एनआरआईसंस्थान में गत दिवस संस्था के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग
भोपाल| एनआरआईसंस्थान में गत दिवस संस्था के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग
भोपाल| एनआरआईसंस्थान में गत दिवस संस्था के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा हीट मास ट्रांसफर विषय पर एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। गेस्ट लेक्चर के मुख्य वक्ता जीई इंडस्ट्री के डायरेक्टर राबिसन फर्नांडीस थे। गेस्ट लेक्चर के दौरान बड़ी संख्या में छात्र स्टॉफ उपस्थित रहा। विभाग के एचओडी डॉ. पीके शर्मा ने कहा कि छात्रों को श्री फर्नांडीस से हीट मास ट्रांसफर से जुड़ी नई चीजों की जानकारी मिली। संस्था के चेयरमैन सुबोध सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।