- Hindi News
- मध्यप्रदेश ने तीन स्वर्ण सहित 18 पदक जीते
मध्यप्रदेश ने तीन स्वर्ण सहित 18 पदक जीते
एजेंसी | तिरुअनंतपुरम/भोपाल
मप्रके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल गेम्स में गुरुवार को तीन स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य सहित कुल 18 पदक जीते, जिससे उसकी कुल पदक संख्या 81 हो गई। मप्र पदक तालिका में 22 स्वर्ण, 21 रजत और 38 कांस्य के साथ छठवें स्थान पर है। मप्र से ऊपर सिर्फ सर्विसेस, केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब हैं।
मप्र ने कयाकिंग केनोइंग में दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। सी-2 200 मीटर में कीर्ति केवट और इनोचा देवी स्वर्ण जीते। जबकि सी-4 200 मीटर में राजेश्वरी कुशराम, ताजमंडी चानू, इनोचा देवी ओर अंजलि वशिष्ठ की चौकड़ी ने दिन का दूसरा स्वर्ण दिलाया। के-2 महिला 200 मीटर में ननाओ और सोनिया ने रजत पदक जीते। के-4 500 मीटर में अरुणा देवी, जीनादेवी, ननाओ और ओमोला देवी ने रजत पदक जीता। ननाओ ने 200 मीटर के-1 में भी रजत पदक जीता। जबकि बैडमिंटन में तीन कांस्य आए। यह पदक अभिमन्यू सिंह, समीर वर्मा और श्रेयांशी ने जीते। जबकि बाक्सिंग में दो कांस्य मिले। यह पदक मनीष उइके, और नरेंद्र के नाम रहे। वूशु, फेंसिंग और एथलेटिक्स में भी एक-एक कांस्य आए।
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
रोइंग0 0 2 2
शूटिंग 1 4 4 9
तैराकी 10 3 7 20
कुश्ती 0 0 5 5
वेटलिफ्टिंग 0 0 1 1
जिम्नास्टिक 0 3 1 4
वूशु 1 1 4 6
कयाकिंग 8 8 4 20
खेलस्वर्ण रजत कांस्य कुल
एथलेटिक्स1 1 1 3
ट्रायथलान 0 0 1 1
जूडो 0 0 1 1
ताइक्वांडो 1 1 1 3
फेंसिंग 0 0 1 1
बैडमिंटन 0 0 3 3
बाक्सिंग 0 0 2 2
कुल22 21 38 81
लतिका ने जीता स्वर्ण, शालू ने बुखार में खेलते हुए जीता कांस्य
ताइक्वांडोमें मप्र को तीन पदक आए। स्टार खिलाड़ी लतिका भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में आसाम की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। श्राव्या डी ने 78 किलो वजन वर्ग में रजत पदक जीता। शालू रैकवार ने 73 किलो वजन वर्ग में कांस्य जीता। शालू ने अपनी फाइट तेज बुखार में लड़ी और कांस्य हासिल किया।
मप्र की ताइक्वांडो खिलाड़ी श्राव्या रजत, लतिका भंडरी (मध्य) स्वर्ण तथा शालू रैकवार कांस्य के साथ।
नेशनल गेम्स
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
सर्विसेज81 23 29 133
केरल 34 37 49 120
हरियाणा 33 30 23 86
महाराष्ट्र 28 41 40 109
पंजाब 22 32 30 84
मप्र22 21 38 81
मणिपुर18 18 23 59
तमिलनाडु 13 11 19 43
गुजरात 10 4 6 20
कर्नाटक 8 17 21 46