अमर और अमन क्लब की आसान जीत
भोपाल | अमनक्लब ने स्व. कमल कजानिया क्लब को सात विकेट से तथा अमर क्लब ने मलिक क्लब को 37 रनों से हराकर स्व. विजय राम चौधरी स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आसान सी जीत दर्ज की है। बाबे आली मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में दिन के पहले मैच में कमल कजानिया क्लब 86 रनों पर आउट हो गई। अमन क्लब की अोर से अमित झा ने चार विकेट झटके। चिंटू और नरेश को दो-दो सफलता मिली। जवाब में अमन क्लब ने जरूरी रन 10.3 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। इसमें राकेश ने 29 और पंकज ने 23 रन बनाए। अमित मैन आफ मैच रहे। दिन के दूसरे मैच में अमर क्लब ने 20 आेवर में 140 रन बनाए। इसमें रणवीर चौहान ने 33 और गिरजेश ने 25 रन बनाए।जवाब में मलिक क्लब की टीम सात विकेट पर 107 रन ही बना पाई। रणवीर मैन आफ मैच रहे।
मैन आफ मैच खिलाड़ी अवार्ड लेते हुए।