सैफिया क्लब सेमीफाइनल में
भोपाल | सैफियाक्लब ने बीसीसी को 13 रनों से हराकर डा. शफकत मो खान ट्राफी वेटरंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आलसेंट्स मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सैफिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 111 रन बनाए। इसमें सोहेल मसूद ने 69 तथा इदरीस अहमद ने 35 रनों की पारी खेली। बीसीसी की ओर से मुक्तािदर और शाहाब ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बीसीसी की टीम 98 रनों पर आउट हो गई। इसमें जयाद ने 34, मुक्तािदर ने 25 और तबरेज ने 26 रनों का योगदान दिया। सरगम विश्वकर्मा ने चार तथा सोहेल मसूद ने तीन विकेट लिए। इदरीस और वीरेंद्र वैद्य को एक-एक सफलता मिली। सोहेल मैन आफ मैच रहे। उन्हें इदरीस अहमद ने पुरस्कृत किया।
सेमीफाइनललाइनअप :रेलवे यूथ- एफआरसीसी (शुक्रवार), सैफिया-आरआई पुलिस (शनिवार)
सिटी स्पोर्ट्स
सोहेल को मैन आफ मैच अवार्ड से नवाजते इदरीस