पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीमेल DJ\'s के साथ रॉक करेंगे भोपालाइट्स

फीमेल DJ\'s के साथ रॉक करेंगे भोपालाइट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } ‘वेलेंटाइनडे’ सेलिब्रेशन के लिए सिटी के पब्स में प्री-वेलेंटाइन और वेलेंटाइन पार्टी की खास तैयारियां हो चुकी हैं।

इंदराकरेंगे रॉक

14फरवरी को डीबीसिटी के टीडीएस टेन डाउनिंग स्ट्रीट पब मेें लव थीम पर वेलेंटाइन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। टीडीएस के इवेंट मैनेजर पुनीत मैथ्यू ने बताया कि दोपहर 4 से 7 बजे तक कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल डांस पार्टी होगी। इसके बाद रात 8 बजे से सनबर्न गोआ के पॉपुलर डीजे इंदरा जे की रॉकिंग परफॉर्मेंस होगी।

हार्टथीम पर होगी पार्टी

लिक्विडपब में 13 फरवरी और 14 फरवरी को को शाम 7:00 बजे डीजे आलोक सपरा और डीजे वतन के डांस नंबर्स पर यंगस्टर्स धमाल मचाएंगे। लिक्विड के मैनेजर नीरज पालीवाल ने बताया कि पब को वेलेंटाइन थीम पर दिल के कटआउट से डेकोरेट किया जाएगा।

करीनके रीमिक्स भी

बिट्टनमार्केट स्थित काउबॉय पब एंड लाउंज क्लब में 13 फरवरी को शाम 7:00 बजे प्री वेलेंटाइन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। पार्टी आॅर्गेनाइजर गौतम शर्मा ने बताया कि मुंबई की फीमेल डीजे करीन के रीमिक्स पर यंगस्टर्स थिरकेंगे।

बीचपर थिरकेगा यूथ

सी-21मॉल स्थित पॉइजन क्लब में 13 फरवरी को प्री वेलेंटाइन पार्टी होगी। क्लब के डायरेक्टर अभिनीत गुप्ता ने बताया कि पब में बनाए गए आर्टिफिशयल बीच पर यंगस्टर्स फीमेल डीजे छाया और डीजे शिबू के डांस नंबर्स पर थिरकेंगे।

ready to celebrate