- Hindi News
- सयाजी में 14 से खुलेगा मल्टी कुजीन रेस्टॉरेंट ‘सांची’
सयाजी में 14 से खुलेगा मल्टी कुजीन रेस्टॉरेंट ‘सांची’
सिटी रिपोर्टर } वनविहार रोड स्थित होटल सयाजी में मल्टी कुजीन रेस्टॉरेंट सांची 14 फरवरी से ओपन किया जाएगा। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी सयाजी, भोपाल के जीएम आशुतोष ने दी। उन्होंने बताया कि इस रेस्टॉरेंट की कैपेसिटी 110 लोगों की है। जिसमें से अभी 75 की कैपेसिटी में यह ओपन होगा। बाकी की 35 सीट्स मार्च में बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया मेन्यू में 70% इंडियन फूड, 15% ओरिएंटल और 15% मेडिटेरियन फूड शामिल हैं। टोटल 200 से ज्यादा डिशेज यहां सर्व की जाएंगी। म्यूजिक और फ्रैग्रेंस इस रेस्टॉरेंट की खासियत होंगी।