\"प्लीज मत जाओ\' को मिली सराहना
सिटी रिपोर्टर } नईदिल्ली में जारी भारत रंग महोत्सव में भोपाल के रंगकर्मी अनूप जोशी बंटी निर्देशित नाटक \\\"प्लीज मत जाओ\\\' के एलटीजी थिएटर में हुए मंचन को दर्शकों ने काफी सराहा। यह नाट्य समारोह हर साल एनएसडी आयोजित कराता है। विजय तेंदुलकर की दो कृतियों रात्रा और कालोख से प्रेरित नाटक का रंगकर्मी उदय शहाणे ने हिन्दी में अनुवाद किया है। अनूप ने नाटक में राजीव की भूमिका भी निभाई। थर्ड बेल की इस प्रस्तुति में संगीत मॉरिस लाजरस और प्रकाश संचालन तानाजी राव का रहा। नाटक में टैगोर और हेनरी के अलावा बाउल संगीत बिदेसिया गीत की पंक्तियों का प्रयोग किया गया है।