सागर को हराकर जबलपुर फाइनल में
भोपाल| जबलपुरने सागर को 102 रन से हराकर आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। आईईएस कॉलेज मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में सागर की टीम 9 विकेट पर 58 रन ही बना सकी। जबलपुर के प्रवीण कुमार (38 रन और 3 विकेट) मैन ऑफ मैच रहे। सोमवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंदौर और ग्वालियर की टीमें आमने-सामने होंगी।