सतीश और नमन ने जमाए शतक
भोपाल| सतीशकुमार (164) और नमन प्रजापति (145) के शतकों की मदद से नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर (एनसीसीसी) ने अरेरा क्रिकेट अकादमी के खिलाफ सीनियर इंटर क्लब क्रिकेट मैच में 376 रन बनाए।
अरेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उसने एनसीसी के 5 विकेट मात्र 67 रन पर झटक लिए थे। इसके बाद सतीश और नमन ने स्कोर 314 रन तक पहुंचाया।
अभिषेक ने 23 और हर्षित ने 19 रन का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज दोहरी संख्या तक नहीं पहुंच सका। अरेरा की ओर से नरेंद्र बघाले ने 5 विकेट झटके।