- Hindi News
- फिल्म के जरिए दिखाया ‘ट्रेंड फॉलोइंग’ का असर
फिल्म के जरिए दिखाया ‘ट्रेंड फॉलोइंग’ का असर
सिंधीसाहित्य अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद की ओर से स्वराज भवन में रविवार को सिंधी फिल्मों का प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म राइटर सुंदरी उत्तमचंदानी की दो फेमस कहानियों पर बनी फिल्म ‘विलायती घोट जी गोल्हा’ (विदेशी दूल्हे की खोज) और ‘किटी पार्टी’ की स्क्रीनिंग की गई। इसमें सोसाइटी में बढ़ रहे एनआरआई दूल्हे और महिलाओं में बड़ रहे किटी पार्टी के चलन के बुरे परिणामों को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में सिंधी साहित्य में आजीवन योगदान के लिए साहित्याकार झम्मू छुगाणी को ‘संत हिरदाराम सिंधी साहित्य गौरव सम्मान-2012’ प्रदान किया गया। साथ ही ‘श्रेष्ठ कृति पुरस्कार-2012’ में साहित्यकार डॉ. सीपी देवानी गद्य में और कवि अशोक जमनानी को पद्य विधा में श्रेष्ठ योगदान के लिए 10 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। यहां अकादमी के पब्लिकेशन ‘सिंधु मशाल’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।
सिंधी लेखिका सुंदरी उत्तमचंदानी को उनकी कृति \\\"विछोरो\\\" के लिए साल 1986 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हाे चुका है।
event incity