पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए सिर्फ एक बार भरनी होगी जानकारी

ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए सिर्फ एक बार भरनी होगी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|यदि आईआरसीटीसीकी वेबसाइट पर आपका अकाउंट है तो अब आपको खुद के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाने में नाममात्र का समय लगेगा। इसके लिए केवल एक बार अपना नाम, उम्र, पता, मोबाइल फोन नंबर जैसी डीटेल वेबसाइट पर दर्ज कराना होंगे। इसके बाद आप जब भी रिजर्वेशन के लिए लाॅगइन करेंगे, फॉर्म में ये विवरण खुद-ब-खुद दर्ज हो जाएगा। आपको केवल यात्रा दिनांक, ट्रेन का नंबर यात्रियों के नाम का कॉलम ही भरना होगा। रेलवे ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। अब तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर रिजर्वेशन पाने के लिए अकाउंट होने के बावजूद सारे विवरण भरने होते थे। इसके चलते इस प्रक्रिया में करीब 7 मिनट लग जाते थे। अब इसमें महज डेढ़ से दो मिनट लगेंगे।











पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों के फीडबैक के आधार पर ही यह परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था का असर नजर आने लगा है। इस वेबसाइट पर अब प्रति मिनट 7, 200 टिकट बनने लगे हैं। जबकि इससे पहले तक प्रति मिनट दो हजार टिकट ही बन पाते थे। गौरतलब है कि रेलवे के कुल बनने वाले रिजर्व टिकट में से आईआरसीटीसी की हिस्सेदारी 40 फीसदी है।