- Hindi News
- डेयरी, कृषि के विकास में आॅस्ट्रेलिया से मदद लेगा मप्र
डेयरी, कृषि के विकास में आॅस्ट्रेलिया से मदद लेगा मप्र
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सोमवार को मंत्रालय में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर पेट्रिक सकलिंग ने मुलाकात की। चौहान ने कहा कि आस्ट्रेलिया की तरह मप्र में भी शुष्क जमीनी क्षेत्र है। यहां डेयरी, कृषि, माइक्रो एरिगेशन तथा खेल में भी आस्ट्रेलिया सहयोग दे सकता है। इस दौरान सकलिंग ने भी कहा कि डेयरी, भंडारण, परिवहन और खनिज जैसे क्षेत्रों में आस्ट्रेलिया और मप्र के बीच सहयोग की संभावना है। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया की कई बड़ी कम्पनियां भारत में निवेश के लिए रही हैं।
भोपाल