पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लीटर में 20 एमएल पेट्रोल कम, छह मशीनें सील

एक लीटर में 20 एमएल पेट्रोल कम, छह मशीनें सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीके हथाईखेड़ा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में कम पेट्रोल मिलने पर नापतौल निरीक्षकों ने यहां की छह मशीनें सील कर दी हैं। यहां एक लीटर में 20 एमएल तक कम पेट्रोल मिल रहा था। नापतौल निरीक्षक डीके जैन ने बताया कि हथाईखेड़ा के गोकुल फ्यूल्स में चैकिंग के दौरान हर लीटर में 20 एमएल तक कम पेट्रोल मिला। अलग-अलग मशीनों से पेट्रोल लेकर देखने पर भी गड़बड़ी पाई गई।

इसके बाद यहां की सभी छह मशीनें सील कर दी गई हैं। गड़बड़ी दुरुस्त होने के बाद ही पेट्रोल पंप से सप्लाई शुरू होगी। ऐसे ही चोपड़ा कलां के नर्मदा सेल्स पेट्रोल पंप की चैकिंग के दौरान स्टॉक कम मिला। यहां से खाद्य विभाग की टीम ने 2153 लीटर पेट्रोल जब्त किया हैं।

प्रभारी जिला एवं खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विवेक सक्सेना ने बताया कि सोमवार को शहर के छह पेट्रोल पंपों की जांच की गई। इसमें दो पंपों में गड़बड़ी मिलने पर इनके संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।