पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ का दावा है कि प्रदेश भर में कई विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल होकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि ग्रेड पे बढ़ाने, सात फीसदी महंगाई भत्ता देने, तीसरा समयमान वेतनमान 10, 20 और 28 साल की सेवा में दिए जाने समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

मंत्रालयके सामने किया प्रदर्शन : मप्रस्वास्थ्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष एसएस कौरव ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैस को ज्ञापन सौंपा गया। मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि मांगें नहीं मानी गई तो 13 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।