पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्वेस्टर की टक्कर से युवती की मौत

हार्वेस्टर की टक्कर से युवती की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोकताचौराहे के पास पांच सवारियोें को ले जा रही बाइक को एक हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई। बाकी को मामूली चोटें आई है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम सोपालिया, गुनगा निवासी 28 वर्षीय दीवान सिंह किसान हैं। रविवार सुबह वह प|ी रचना, बहन आशा, बेटी दीप्ति (7) और रश्मि के साथ सलकनपुर जा रहे थे। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वे कोकता चौराहे पर पहुंचे थे। वहां पीछे से रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से सभी बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में 18 वर्षीय आशा का सिर सड़क से जा टकराया। ज्यादा खून बहने से आशा की मौके पर ही मौत हो गई।