एनसीसीसी 128 रन से जीता
भोपाल | एनसीसीसीने अरेरा क्लब को 128 रन से हराकर बीडीसीए सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत दर्ज की। एनसीसीसी ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में अरेरा क्लब की टीम 112 रन पर सिमट गई। आदित्य गर्ग और नमन प्रजापति ने 3-3 विकेट लिए। एनसीसीसी को 264 रन की बढ़त मिली। एनसीसीसी ने दूसरी पारी में 68/2 रन बनाए और अरेरा क्लब को जीत के लिए 332 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में अरेरा की टीम 204/5 रन ही बना पाई। अभिजीत ने 30 रन का योगदान दिया। नमन ने 3 विकेट झटके।