पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनम और शालिनी को डबल स्वर्ण

अनम और शालिनी को डबल स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनमबासित और शालिनी यशवंत ने चौथी स्टेट शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप के दो वर्गों में स्वर्ण जीते। गोरागांव बिशनखेड़ी स्थित शूटिंग रेंज पर अनम ने ट्रेप महिला और महिला जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, शालिनी ने डबल ट्रेप महिला और जूनियर वर्ग में गोल्ड पर निशाना लगाया। ट्रेप पुरुष वर्ग में अमित कुमार पिलानिया, जूनियर में अमन दयाल, डबल ट्रेप में संजय सिंह राठौड़, जूनियर वर्ग में प्रियांशु पांडे, स्कीट पुरुष वर्ग में इंद्रजीत सिकदार, जूनियर में प्रवीन थापा और महिला में सानिया खान ने स्वर्ण जीता। पुरस्कार वितरण ऑस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर पेट्रिक सकलिंग ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एम मोहन राव, खेल संचालक उपेंद्र जैन, संयुक्त संचालक डॉ विनोद प्रधान, राष्ट्रीय राइफल संघ के उपाध्यक्ष डीके शुक्ला, शूटिंग अकादमी के तकनीकी सलाहकार मनशेर सिंह, ऑस्ट्रेलियन सीनियर ट्रेड एवं इन्वेस्टमेंट कमिश्नर निक्की वाटकिंसन और इकॉनामिक काउंसलर यान टरलेंड भी उपस्थित थे।

पदक वितरण समारोह में खिलाड़ियों के साथ पेट्रिक सकलिंग, उपेंद्र जैन और एम मोहन राव।