सिटी रिपोर्टर भोपाल
सिटी रिपोर्टर भोपाल
हर्षोल्लासऔर जोश से भरे ‘अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2014’ में सोमवार को ऐसा रंग जमा कि मानो पूरा शहर माता की भक्ति के लिए गरबा स्थल पर उपस्थित हो गया हो। हर कोई गरबा के रंग में रंगा दिखाई दिया। यहां युवाओं का ग्रुप अट्रैक्टिव प्रॉप्स के साथ डांडिया-रास करता नजर आया। कुछ लोगों ने सर्किल के बाहर अपनी फैमिली के साथ लाइव म्यूजिक पर चल रहे महोत्सव को एंजॉय किया। गरबा स्थल पर सदाबहार नगमे बजते रहे और अभिव्यक्ति सर्किल जनरल सर्किल में लोग उत्सव का आनंद लेते रहे। थीम बेस्ड ड्रेसेस में आए प्रतिभागियों ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा।
garba mahotsava