पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी कंपनियां करेंगी बीडीए की कॉलोनियों का रखरखाव

निजी कंपनियां करेंगी बीडीए की कॉलोनियों का रखरखाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीएअपनी कॉलोनियों के रखरखाव और संचालन का काम निजी कंपनियों को सौंपने जा रहा है। यह कंपनियां, कॉलोनियों में साफ-सफाई, पानी सप्लाई, स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक सुविधाओं का संचालन करेंगी। बुधवार को संचालक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बैठक में एयरो सिटी एक्सटेंशन योजना को भी मंजूरी मिल सकती है। बीडीए के मुताबिक कटारा हिल्स प्रोजेक्ट, मिसरोद फेज टू, एयरोसिटी, बर्रई सलैया स्कीम समेत एक दर्जन योजनाओं में अगले साल पजेशन दिए जाएंगे। यहां नागरिक सुविधाओं के संचालन के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। नगर निगम में हस्तांतरण होने तक कंपनी यह काम करती रहेगी।