बाजार बज़
भोपाल लक्ष्मीनारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी ग्रुप के 27 छात्रों को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति चांसलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें एलएनसीटी के 17 छात्र, एलएनसीटीएस के 4 छात्र, जेएनसीटी के 5 छात्र और एलएनसीपी के 2 छात्र शामिल हैं। छात्रों को यह अवार्ड मप्र के राज्यपाल आरजीपीवी के चांसलर रामनरेश यादव द्वारा यह गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, आरजीपीवी के वाइस चांसलर डॉ. पियुष त्रिवेदी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों बीस हजार रूपए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। छात्रों की इस सफलता पर ग्रुप के चेयरमैन जयनारायण चौकसे ने सभी को बधाई दी।