पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसेक्ट एनएसडीसी रोजगार मेले का आयोजन, भोपाल में 12 13 दिसंबर को

आईसेक्ट-एनएसडीसी रोजगार मेले का आयोजन, भोपाल में 12 13 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | आईसेक्ट-एनएसडीसीरोजगार मेला-2014 बेराेजगार युवा और कुशल लोगों के लिए ऐसा सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से नौकरी पाई जा सकती है। आईसेक्ट द्वारा इस जॉब फेयर का आयोजन संपूर्ण मप्र में 12 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच किया जा रहा है। भोपाल में इस मेले का आयोजन 12 एवं 13 दिसंबर को होशंगाबाद रोड स्थित स्कोप कैंपस में होगा। यह जॉब फेयर आईसेक्ट की नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ पहल है, जिसमें 30 से अधिक राष्ट्रीय स्थानीय स्तर की कंपनियां भाग ले रही हैं। यह रोजगार मेला आईसेक्ट के बड़े स्तर पर रोजगार प्रदान करने के लिए चलाई जा रही पहल का हिस्सा है, जिसके माध्यम से देशभर के 10 राज्यों के 50 से अधिक स्थानों पर दो सप्ताह में रोजगार मेले संचालित किए जाएंगे। इस जॉब फेयर में प्रवेश निःशुल्क है तथा कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। मप्र में यह रोजगार मेले भोपाल के अलावा इंदौर में 16 दिसंबर, उज्जैन में 18 दिसंबर, जबलपुर में 20 दिसंबर, ग्वालियर में 29 को, छतरपुर में 24 को, सागर में 5 जनवरी , खंडवा में 7 जनवरी, रीवा में 9 जनवरी, सहडोल में 11 जनवरी, होशंगाबाद में 15 जनवरी, तथा छिंदवाड़ा में 19 जनवरी को आयोजित होंगे। मप्र के अलावा छग, ओडिषा, बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उप्र पंजाब में आईसेक्ट एनएसडीसी रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।