भोपाल अंडर-18 टीम घोषित
हीरालालगायकवाड़ ट्राॅफी अंडर-18 इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने अपनी 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। राहुल बाथम को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भोपाल टीम अपना पहला मैच गुरुवार से बाबे आली मैदान पर रीवा के खिलाफ खेलेगी। बीडीसीए के सचिव जुनैद किदवई ने बताया कि टीम में आठ सुरक्षित खिलाड़ी भी चुने गए हैं। इस तरह टीम में कुल 24 खिलाड़ी हैं। सभी को बुधवार को बाबेआली मैदान पर दोपहर 3.00 बजे रिपोर्ट करना होगा।
टीमइस प्रकार है: राहुलबाथम (कप्तान), मन दुबे (उपकप्तान), कनिष्क दुबे, अतुल कुशवाहा, प्रणय सिंह शाह, शरीक उर रहमान खान, सलमान खान, सैराब मालिक, आदित्य गर्ग, सचिन वर्मा, प्रथमेश खरे, प्रणव राय, मोहम्मद साबिर खान, अमन शर्मा, प्रत्युष देशमुख, अंबर हसन। स्टैंडबाय खिलाड़ी-ऋत्विक सिंह,शुभम पालीवाल, प्रांजल शर्मा, शाश्वत गोयल, क्षितिज वधावन, आदि कृष्णा पाठक, शिवा सिंह, प्रांजल अग्रवाल। आसिफ खान कोच और माजिद रजा खान मैनेजर होंगे।