मोहनीश का अर्धशतक, दाते ने झटके 5 विकेट
भोपालके पुनीत दाते (86/5) की सटीक गेंदबाजी के बाद मोहनीश मिश्रा (71) और हरप्रीत सिंह (69) के अर्धशतकों से मप्र ने पहले रणजी मुकाबले में वापसी तो की लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर रेलवे अब भी मजबूत स्थिति में है। मप्र पहली पारी में मात्र 181 रनों पर ढेर हो गई थी। जवाब में रेलवे ने 280 रन बनाकर 99 रनों की बढ़त ली। मप्र ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। इस तरह उसने 99 रनों की उधारी चुकाने के बाद 112 रन की बढ़त बना ली है। लेकिन बुधवार को मैच का आखिरी दिन है इसलिए सीधी जीत-हार की उम्मीद कम ही है।
अगर फैसला पहली पारी में बढ़त के आधार हुआ तो रेलवे की जीत तय है।
मप्र की दूसरी पारी में भी निराशाजनक शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज जलज सक्सेना तीन और सत्यम चाैधरी 10 रन बनाकर आउट हो गए। फिर अनुभवी बल्लेबाज मोहनीश मिश्रा और कप्तान देवेंद्र बुंदेला ने संभलकर खेलना शुरू किया और सकोर 100 रनों के पार पहुंचाया। बुंदेला 41 रन पर आउट हो गए। उन्हें माली ने रावत के हाथों झिलाया। इसके बाद हरप्रीत-मोहनीश की जोड़ी ने पारी को आगे बढ़ाया। मोहनीश 71 रनों पर अविनाश यादव का शिकार हो गए। जबकि हरप्रीत को 69 रनों पर उपाध्याय ने आउट किया। स्टंप्स के समय रमीज खान 15 रनों पर नाबाद थे, जबकि जफर अली को खाता खुलने का इंतजार है। इससे पूर्व रेलवे ने सात विकेट पर 257 रनों के स्कोर से दिन की शुुरुअात की। लेकिन पुनीत दाते और ईश्वर पांडे ने सुबह के पांच ओवर में ही शेष तीन विकेट झटककर रेलवे केा 280 रनों पर रोक दिया।
पुनीत दाते
मोहनीश मिश्रा।
युवराज का शतक
पटियाला|युवराज सिंह ने 14 चौके 5 छक्कों के सहारे 130 रन बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने स्थानीय ध्रुव पांडव स्टेडियम पर अपनी पारी से यह साबित कर दिया कि उनका क्रिकेट अभी खत्म नहीं हुआ है।
युवी की इस पारी की मदद से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के ग्रुप-बी में हरियाणा को तीसरे दिन बैकफुट पर धकेल दिया।
पहली पारी में दस रन से पिछड़ने के बाद पंजाब ने 6 विकेट पर 330 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की। 321 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। अब पंजाब की टीम मैच के आखिरी दिन हरियाणा को जल्द