आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट 3 जनवरी से
भोपाल| 19वां राज्य स्तरीय आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। इसमें इस बार इंदौर और ग्वालियर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भोपाल बाहर की कुल 42 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 10 टीमें लीग मुकाबला खेलेंगी। जबकि 32 टीमें नाॅकआउट में खेलेंगी।
प्रवेश की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें अब्दुल अजीज मुन्ने, नवेद इशरत, इंद्रजीत मौर्य, डाॅ. सुशील सिंह ठाकुर, पंकज जैन और ललित कटारिया से संपर्क कर सकती हैं।