पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसे परेशान हैं हाउसिंग सोसायटी से लोग

ऐसे परेशान हैं हाउसिंग सोसायटी से लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंग सोसायटी के विवादों का िनपटारा \\\"खुले मंच\\\' में

20 करोड़ में बेच दी शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स की छत

को-ऑपरेटिवहाउसिंग सोसायटी में गड़बड़ी के शिकार लोगों की सुनवाई अब राजधानी में खुले मंच के जरिए होगी। इसमें सालों से पेंडिंग मामले शामिल किए जाएंगे। आयोजन में जिले के प्रभारी मंत्री सहित कलेक्टर अौर सहकारिता विभाग के अफसरों की मौजूदगी में मामलों का निराकरण किया जाएगा। आयोजन में पीड़ित पक्ष और संबंधित सोसायटी के संचालक मंडल को भी बुलाया जाएगा।

हाउसिंग सोसायटियों में गड़बड़ियों की लगातार रही शिकायतों का मामला सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक में सामने आने के बाद प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने इसकी विशेष सुनवाई करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त सहकारिता आरएस विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें श्री भार्गव के निर्देश मिल चुके हैं। फिलहाल खुला मंच की तारीख तय नहीं की गई है।

कलेक्टोरेटऔर थानों में रोज चक्कर काटते हैं लोग

हाउसिंगसोसायटी में प्लॉट देने के नाम पर ठगी के शिकार लोग रोजाना थानों और कलेक्टोरेट के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा है। खुद अफसर भी मानते हैं कि अनेक सोसायटी में प्लाॅट देने के नाम पर बीते सालों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं।

को-ऑपरेटिव हाउिसंग सोसायटी

शिकायतें कैसी कैसी

>एक ही प्लॉट की एक से ज्यादा रजिस्ट्री >वरिष्ठ सदस्यों को प्लॉट देकर दूसरों के नाम करा दी रजिस्ट्री >शुल्क लेकर भी नहीं कराए विकास कार्य >सोसायटी का रिकाॅर्ड ही गायब >बिल्डरों को बेच दी सोसायटी की जमीन।

यदि आपको भी किसी हाउसिंग सोसायटी से कोई शिकायत है तो आप खुला मंच में मामलों की सुनवाई के लिए संभागीय कमिश्नर दफ्तर के ऊपर बने सहकारिता उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत की पावती भी लें। खुला मंच में सुनवाई के लिए इन सभी शिकायतों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा।

















इसके बाद संबंधित समिति के रिकाॅर्ड और आपके आवेदन की जांच कर सोसायटी के संचालक मंडल और आपको बुलाया जाएगा।

^हाउसिंग सोसायटीज में गड़बड़ियों का मामला निश्चित रूप से संवेदनशील है। कई मामलों में एफआईआर भी हुई है, लेकिन यह नाकाफी है। ऐसी शिकायतें खत्म नहीं हुई हैं, लोग परेशान हैं। प्रभारी मंत्री ने खुला मंच लगाने के आदेश दिए हैं। पीड़ि