हजयात्रा : पहली उड़ान आज से
नसं,भोपाल| मक्का-मदीनाके दीदार के लिए बुधवार को राजाभोज एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शाम 6 बजे सीधे जेद्दा के लिए रवाना होगी। इंडियन एअरलाइंस की इस फ्लाइट से 233 हज यात्री जाएंगे। इसके पहले दोपहर दो बजे ट्रांजिट प्वाइंट ताजुल मसाजिद से कई लोग हज यात्रियों का इस्तकबाल कर उन्हें विमानतल के लिए रवाना करेंगे। आखिरी फ्लाइट 21 सितंबर को रवाना होगी।