पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समग्र आईडी : आज पांच स्कूलों में शिविर

समग्र आईडी : आज पांच स्कूलों में शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | नगरनिगम बुधवार से राजधानी के पांच प्रमुख प्राइवेट स्कूलों में समग्र आईडी संबंधी समस्या दूर करने के लिए शिविर लगाएगा। इन शिविरों में आईडी जनरेट करने संबंधी विषय पर निगम अधिकारी चर्चा भी करेंगे। इधर, जोन क्रमांक-13 के अंतर्गत नागरिक सुविधा केंद्र में मंगलवार को आयोजित किए गए शिविर में 140 में से 98 नई आईडी जनरेट किए गए। निगम आयुक्त तेजस्वी एस नायक के निर्देश पर समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के लिए आईडी जनरेट करने का काम चल रहा है। इसी कड़ी में नीलबड़ स्थित डीपीएस, भेल में स्थित कार्मल कान्वेंट, अरेरा कॉलोनी स्थित कैंपियन स्कूल, तुलसी नगर स्थित आनंद विहार स्कूल और अवधपुरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में बुधवार से तीन दिन तक शिविर लगेंगे।