- Hindi News
- पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मार्कफेड के जीएम योगेश जोशी के घर सीबीआई छापा
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मार्कफेड के जीएम योगेश जोशी के घर सीबीआई छापा
मप्रविपणन संघ (मार्कफेड) के स्टाॅक का इंश्योरेंस कर नियम विरुद्ध 30 लाख रु. का एजेंट कमीशन देने के मामले में सीबीआई ने बुधवार को मार्कफेड के जीएम योगेश जोशी के रचना नगर स्थित घर पर छापा मारा। योगेश, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी के छोटे भाई हैं। सीबीआई ने इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर मोदी, विकास अधिकारी संजीव यादव और एजेंट ममता गुप्ता और एक अन्य एजेंट के घर आफिस पर छापा मारकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
सीबीआई के मुताबिक, मार्कफेड ने अपने स्टाॅक का इंश्योरेंस कराने का लिए टेंडर निकाला था। रेट कम होने के कारण टेंडर न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की मंडीदीप ब्रांच के नाम खुला। टेंडर में शर्त थी कि इंश्योरेंस एजेंट नहीं, सीधे कंपनी द्वारा किया जाएगा। शेष| पेज 15 पर
कंपनीने 2011 में मार्कफेड के स्टाॅक का इंश्योरेंस किया। लेकिन बाद में योगेश जोशी ने इंश्योरेंस कंपनी को पत्र लिखकर एजेंट ममता गुप्ता के नाम कमीशन देने की सिफारिश करते हुए 30.46 लाख का चेक बना दिया। इस मामले की शिकायत होने पर सीबीआई ने इसी महीने मार्कफेड के जीएम, ब्रांच मैनेजर, विकास अधिकारी आैर एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, षडयंत्र आैर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
2011 में मार्कफेड के स्टाॅक का इंश्योरेंस कराया था। विकास अधिकारी संजीव यादव ने इंश्योरेंस एडवाइजर के लिए ममता साहू के नाम एक पत्र लिखवाया था। इसमें लिखा था कि मार्कफेड को अतिरिक्त कोई राशि नहीं देनी पड़ेगी। कंपनी अपने स्तर पर कमीशन देगी।
-योगेशजोशी,जीएम,मार्कफेड
दो एजेंट के नाम पर फर्जी तरीके से दिया 30 लाख रु. का कमीशन