पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज कई जगह नहीं आएगा पानी

आज कई जगह नहीं आएगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदाप्रोजेक्ट से गुरुवार को पानी सप्लाई नहीं होगा। इससे शहर के एक तिहाई इलाकों में पानी का संकट रहेगा। इस महीने में दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी है। बिजली कंपनी नर्मदा प्रोजेक्ट के लिए अलग से बिजली लाइन बिछा रही है। इसके चलते गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

इनइलाकों में रहेगी दिक्कत :सुरेंद्र प्लेस, नारायण नगर, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, एम्प्री परिसर, सेंचुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9 और बी सेक्टर, महिष्मती परिसर, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर, शक्ति नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, बरखेड़ा पठानी, पंचवटी मार्केट, सोनागिरी बी सेक्टर, इंद्रपुरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग, बाग उमराव दुल्हा, जहांगीराबाद, बड़वाली मस्जिद, पंजाबी कॉलोनी, ओल्ड सुभाष नगर, अभिरुचि परिसर, पद्मनाभ नगर, अशोक विहार, अशोका गार्डन, नवाब कॉलोनी, ब्लू मून कॉलोनी, श्रीराम नगर, प्रेम नगर, नवजीवन कॉलोनी, सुंदर नगर, शंकर नगर, उड़िया बस्ती, शिव-शक्ति नगर, प्रीत नगर, चांदबाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद, हाउसिंग पार्क, विवेकानंद नगर आदि क्षेत्र।