- Hindi News
- त्योहारी सीजन के ऑफर्स के साथ आज से शुरू होगा गृहप्रवेशम्
त्योहारी सीजन के ऑफर्स के साथ आज से शुरू होगा गृहप्रवेशम्
चारदिवसीय प्राॅपर्टी फेयर \\\'गृहप्रवेशम्\\\' गुरुवार से बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में शुरू हो रहा है। क्रेडाई द्वारा आयाेजित इस मेले में फेस्टिवल आॅफर रेट्स के साथ कार, विदेश की सैर और बाइक जैसे उपहार बुकिंगधारियों के लिए रखे गए हैं। रविवार को मेले का समापन किया जाएगा। क्रेडाई के मुताबिक मेले में सभी तरह की फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टीज में निवेश का मौका मिलेगा। इस सीजन के गृह प्रवेशम् में शहर के 45 से अधिक डेवलपर अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पेश करेंगे।
शहर के विभिन्न इलाकों में प्रस्तावित इन प्रोजेक्ट्स में प्लॉट, फ्लैट, लक्जरी मकान और कमर्शियल प्रॉपर्टी की बड़ी रेंज रखी गई है।
^भोपालही एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पिछले 15 वर्षों से लगातार मकानों की मांग बनी हुई है। नेशनल प्राॅपर्टी रेजीडेक्स इस बात का प्रमाण है कि मेट्रो और अन्य राजधानियों के मुकाबले भोपाल में ज्यादा ग्रोथ है। इस बार भी मेले में ग्राहकों को बेहतर विकल्प मुहैया करा रहे हैं। मनोजसिंह मीक, प्रवक्ता,क्रेडाई