पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री शर्मा के खिलाफ नापतौल भर्ती गड़बड़ी में भी चालान

पूर्व मंत्री शर्मा के खिलाफ नापतौल भर्ती गड़बड़ी में भी चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं,भोपाल| व्यापमंकी नापतौल निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित एक दलाल प्रसून वर्मा के खिलाफ चालान अदालत में पेश हुआ है। बुधवार को एसटीएफ ने यह चालान पेश किया। चालान में बताया गया है कि लक्ष्मीकांत शर्मा ने पूर्व संघ प्रमुख के कहने पर उनके सेवादार मिहिर कुमार की सिफारिश की थी। इसके अलावा सिरोंज धाकड़ समाज के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह धाकड़ के बेटे राजकुमार धाकड़ की सिफारिश शर्मा ने ही की थी। मंत्री के बंगले पर टेलीफोन आॅपरेटर के पद पर पदस्थ अवधेश भार्गव, सुनील साहू नरेश की सिफारिश भी लक्ष्मीकांत ने की थी।







इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही चालान अदालत में पेश हो चुका है। बुधवार को अदालत में पेश किए गए चालान में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और दलाल प्रसून वर्मा का नाम शामिल है।