पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंडीकेट बैंक के सीएमडी बर्खास्त, गोधा बंधु से पूछताछ

सिंडीकेट बैंक के सीएमडी बर्खास्त, गोधा बंधु से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | नई दिल्ली/भोपाल

रिश्वतखोरीके आरोपी सिंडीकेट बैंक के सीएमडी सुधीर कुमार जैन को बर्खास्त कर दिया गया है। सीबीआई ने उन्हें प्रकाश इंडस्ट्रीज और भूषण स्टील से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस बीच रिश्वतकांड में तिहाड़ जेल में बंद विनीत और पुनीत गोधा को रिमांड पर लेकर सीबीआई ने सोमवार को दोबारा उनसे पूछताछ की। इसमें कुछ और अहम जानकारियां मिली हैं। इसकी पड़ताल के लिए सीबीआई ने मंगलवार को मालवीय नगर में पुनीत गोधा के दफ्तर में दस्तावेजों की छानबीन की और कुछ दस्तावेज साथ ले गए। सीबीआई प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।

रिश्वत की रकम गोधा बंधु तक पहुंचाने वाले पुरुषोत्तम ताेतलानी ने सीबीआई को अहम जानकारियां दी हैं। इसी आधार पर दोबारा पूछताछ की गई है। तीन अगस्त को गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब सीबीआई ने राजधानी में गाेधा बंधु के ठिकानों पर दबिश दी है। शेष| पेज 15 पर





सीबीआईयह भी जांच कर रही है कि गोधा बंधु ने पहले भी जैन के नाम से रिश्वत ली है या नहीं। इस बीच, सीबीआई ने इस मामले में तोतलानी को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

वह गोधा बंधुओं के दफ्तर से बरामद दस्तावेजों के आधार पर तोतलानी से कुछ और जानकारी हासिल करना चाहती है। सीबीआई ने तीन अगस्त को भोपाल से गोधा बंधुओं विजय पाहुजा को गिरफ्तार किया था।





रिश्वत मामले में तोतलानी से मिली जानकारी के बाद सीबीआई की गोधा बंधु के दफ्तर पर दबिश