- Hindi News
- पांच दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप आज से
पांच दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप आज से
भोपाल| डॉ.गांगुली चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं योग अनुसंधान परिषद ने पांच दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का बुधवार से आयोजन किया हैं। कैंप में जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों एवं कमर का दर्द. हाथ-पैर का सुन्न होना, लकवा आदि के मरीजों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया जाएगा। कैंप सुबह 7.30 बजे से सुबह 10.30 बजे और शाम को 4 बजे से रात 7 बजे तक डॉ. गांगुली चैरिटेबल हास्पिटल एवं योग अनुसंधान परिषद दफ्तर , ई-14 शासकीय आवास कोटरा सुल्तानाबाद में लगेगा।