पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 25, 26, 27 28 के लोग आज तय करेंगे निगम चुनाव का एजेंडा

वार्ड 25, 26, 27 28 के लोग आज तय करेंगे निगम चुनाव का एजेंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम चुनाव के बाद हर वार्ड स्मार्ट और हमारा शहर स्मार्ट सिटी में कैसे तब्दील हो? इसके लिए आप खुद तय करेंगे चुनाव का घोषणा पत्र। इसके लिए दैनिक भास्कर द्वारा बुधवार को कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कमला नगर कम्युनिटी हॉल में वार्ड नंबर 25, 26, 27 28 का \\\'रूबरू\\\' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में संबंधित वार्ड पार्षद आपसे रूबरू होंगे।

आयोजन में आप अपने वार्ड और शहर को स्मार्ट बनाने के बारे में सुझाव दे सकते हैं। अापका सुझाव आगामी नगर निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार करने में मददगार होगा और हम सब मिलकर स्मार्ट वार्ड- स्मार्ट सिटी की अवधारणा को साकार कर सकेंगे।