धीरेंद्र देसाई-योगेश दुबे फाइनल में
गतविजेता धीरेंद्र देसाई और उपविजेता योगेश दुबे एक बार फिर रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में आमने-सामने होंगे। कल प्रतियोगिता अंतर्गत युगल मुकाबले की शुरुआत होगी, जबकि एकल का फाइनल खेला जाएगा। सपोर्ट्स ग्रुप का एकल फाइनल और युगल मुकाबले भी बुधवार को ही होंगे। उदघाटन एशिया नंबर-3 स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला और अंतरराष्ट्रीय कामेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।
तात्या टोपे स्टेडियम में धीरेंद्र ने सेमीफाइनल में रजनीश त्रिपाठी को 11-3, 11-4 से हराया। जबकि योगेश ने आलोक गुप्ता को 9-11, 11-2, 11-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में धीरेंद्र ने अमन भारद्वाज को 11-2, 11-2 से तथा योगेश ने पंकज जैन को 11-6, 11-6 से मात दी। आलोक गुप्ता ने अंकुर श्रीवास्तव को 11-7, 11-6, से रजनीश ने अभिषेक को 11-9, 11-7 से हराया। स्पोर्ट्स ग्रुप में पंकज जैन ने मनीष गीते को 11-4, 11-8 से हराया। इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल में पंकज ने नवेद इशरत को 11-9 11-5 से, मनीष गीते ने चेतन भाटी को 11-8, 11-4 से, हरीश ने सतेंद्र प्रसाद को 11-4, 11-5 से हराया।
परिचय प्राप्त करते कमल चावला और दामोदर प्रसाद आर्य।