पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीसीए का इंटर क्लब टूर्नामेंट आज से

बीडीसीए का इंटर क्लब टूर्नामेंट आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधवराव सिंधिया अंतर संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भोपाल संभाग टीम के चयन के लिए बीडीसीए बुधवार से एक टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है, जो बाबे आली मैदान पर होगा। इसमें भोपाल के शीर्ष क्लब हिस्सा लेंगे। मैच दो दिवसीय होंगे। पहला मुकाबला अंकुर क्रिकेट अकादमी और नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बीच खेला जाएगा। टूनामेंट का औपचारिक उदघाटन भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अकील और चेयरमैन एएस सिंहदेव सुबह 9.00 बजे करेंगे। बीडीसीए के सचिव जुनैद किदवई ने बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से भोपाल की सीनियर टीम का चयन किया जाएगा, इसमें भोपाल के क्लबों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अंकुर अकादमी, एनसीसीसी, अरेरा अकादमी, मयंक चतुर्वेदी अकादमी, भोपाल अकादमी, सेंट माइकल अकादमी , ज्योतिरादित्य अकादमी, आईपीसी और उड़ान क्रिकेट अकादमी शामिल हैं। यह टूर्नमेंट 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसके दूसरे दिन से ही बाबे आली पर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा।

अंडर-14 में भी लगभग यही क्लब हिस्सा लेंगे। अंडर-14 मुकाबले भी दो दिवसीय होंगे।