‘अल्ट्रॉन’ में टॉलीवुड का तड़का
मौलानाआजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट की फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। ‘अल्ट्रॉन’ टाइटल से आयोजित इस फ्रेंशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड और टॉलीवुड सॉन्ग्स पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
‘एकापाला’में डांस-मस्ती
इसफ्रेशर्स पार्टी में सभी स्टूडेंट्स ने एकापाला एक्टिविटी में पहेली, पर्दा और एवई एवई... सॉन्ग्स की प्रस्तुति दी। बगैर म्यूजिक इंस्ट्रुमेंट्स की सिंगिंग में स्टूडेंट्स को बीट बॉक्सिंग पर स्टूडेंट्स ने साथ दिया। पार्टी में टॉलीवुड सॉन्ग्स के साथ ‘कोलावेरी डी’ की पैरोडी पर फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स ने मस्ती की। इसके बाद हिप-हॉप सॉन्ग्स पर भी स्टूडेंट्स ने धमाल मचाया। इसके अलावा गर्ल्स ने हॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्मेंस दी। ग्रुप सोलो डांस के दौरान साथी स्टूडेंट्स ने अपने फ्रेंड्स का हौसला बढ़ाया।
college event