- Hindi News
- मानव संग्रहालय में देखें मणिपुर का ‘इन्नकी’
मानव संग्रहालय में देखें मणिपुर का ‘इन्नकी’
इंदिरागांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में प्रदर्शनी के तौर पर मणिपुर के (घर) ‘इन्नकी’ को विजिटर्स देख सकते हैं। मंगलवार को संग्रहालय के जनजातीय आवास मुक्ताकाश प्रदर्शनी में मणिपुर की मारिंग जनजाति की पारंपरिक अनुष्ठानिक संरचना ‘इन्नकी’ का उद्घाटन किया गया। मारिंग जनजाति के लोग किसी अनुष्ठान से पहले ‘इन्नकी’ नामक पारंपरिक संरचना (घर) बनाते हैं। इसके बाद ‘यायाव’ पर्व को नृत्य-संगीत के साथ मनाते हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन संग्रहालय के निदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव और यादुंग शंदंगशेंबा (मारिंग जनजाति के कलाकार) ने किया। यायाव पर्व हर तीन साल में अच्छी फसल होने के बाद ग्राम देवी के सम्मान में मनाया जाता है। मणिपुर में अब ‘इन्नकी’ अवशेष के रूप में देखने को मिलते हैं।
city event